माण्डलगढ़: खाखुंदा गांव में चोरों ने मकान को बनाया निशाना, लाखों के आभूषण चोरी
काछोला थाना क्षेत्र में चोर गैंग के सक्रिय होने से लगातार वारदातें सामने आ रही हैं। ताजा मामला खाखुंदा गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने कुलदीप सिंह राजपूत के मकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 तोला सोने के आभूषण पार कर लिए। घटना के दौरान मकान मालिक के पिता की