अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह गया नगर से लगातार नवीं बार निर्वाचित विधायक डॉ प्रेम कुमार को विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर दिनारा विधासनभा के चंद्रवंशी महासभा के सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गुरुवार को 3 बजे दिनारा जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी ने उक्त बात की जानकारी दी।