धमतरी: वार्डवासियों ने सफेद कपड़े में अपनी मांगें लिखकर की पदयात्रा, सीएम के नाम सौंपा मांग पत्र
सुशासन त्यौहार के दौरान डाक बंगला वार्ड के निवासियों ने अपनी 5 प्रमुख मांगों को सफेद कपड़े पर लिखकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद सुमन मेश्राम के नेतृत्व मेंपदयात्रा करते हुए शिविर स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। उनकी मांग है कि पट्टा विहीन परिवारों को तत्काल पट्टा प्रदान किया जाए।