धमतरी: जवरगांव रेत खदान में दिनदहाड़े चैन माउंटेन से रेत का अवैध उत्खनन करते वीडियो हुआ वायरल
स्थानीय लोगों ने बताया कि महानदी में अवैध रूप से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। बताया कि खनिज विभाग से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों ने बताया कि आज शनिवार को सुबह से ही दिनदहाड़े अवैध रूप से चैन माउंटेन मशीन के माध्यम से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस पर कार्रवाई की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।