मढ़ौरा: हसनपुरा में दंपति के साथ आपसी विवाद को लेकर मारपीट, कार्यवाई में जुटी पुलिस
Marhaura, Saran | Jun 22, 2026 थानाक्षेत्र के हसनपुरा में आपसी विवाद को लेकर दंपति के साथ मारपीट किया गया जिसके बाद पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने कार्यवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने सोमवार की सुबह सात बजे बताया कि हसनपुरा निवासी माधुरी देवी व उनके पति शैलेन्द्र के साथ मारपीट हुआ जिसके बाद पीड़ित का ईलाज अनुमंडल में कराया गया है। इस मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस कार्यवाई कर रही है।