गिरिडीह: 6 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम के कर्मी चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,झारखंड लोकल बॉडीज एम्पलाइज के बैनर तले दिया धरना
6 सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार से नगर निगम के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।इस दौरान झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लायज फेडरेशन के बैनर तले निगम कार्यलय के बाहर धरना भी दिया गया। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हड़ताल को लेकर दो माह पूर्व ही सरकार को नोटिस देते हुए चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन शुरू किया गया था।।