मानिकपुर: चित्रकूट मानिकपुर की तिगलिया बाजार में स्कॉर्पियो की चपेट में आई मासूम बच्ची, हालत गंभीर
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के तिगलिया बाजार में बुधवार शाम 5:30 बजे सड़क हादसे में 2 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मऊ से मानिकपुर रेलवे स्टेशन जा रही सवारियों से भरी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्ची के पैर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शालिनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।