सोहागपुर: ग्राम सेमरी हरचंद में ग्राम पंचायत ने क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को सुरक्षा के मद्देनजर ढहाया
सोहागपुर जनपद पंचायत क्षेत्र की सेमरी हरचंद ग्राम पंचायत में एक पुरानी और क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को रविवार दोपहर सुरक्षा के मद्देनज़र नियंत्रित तरीके से गिराया गया। रविवार दोपहर करीब 3 बजे सेमरी हरचंद ग्राम पंचायत ने जर्जर और क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच गिरा दिया। इस दौरान पंचायत ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर पूरी सावधानी बरती,