जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली केलवाड़ा में शाहबाद वृत्त कार्यालय में वृत्ताधिकारी की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में वृत्त के थाना प्रभारियों ने भाग लिया। वृत्ताधिकारी ने एसपी अभिषेक अंडासु के निर्देशों की समीक्षा की और पालन पर जोर दिया। लंबित प्रकरणों के निस्तारण, वांछित अपराधियों की धरपकड़ पर चर्चा की गई।