अंबाह: कुथियाना: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Ambah, Morena | May 15, 2026 अंबाह के कुथियाना गांव में 35 वर्षीय हरीशंकर जाटव ने आत्महत्या कर ली। 14 मई की रात बैठक में सोए हरीशंकर सुबह फांसी पर लटके मिले। परिजन अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। निःसंतान हरीशंकर परिवार संग रहते थे। मर्ग कायम कर जांच शुरू।