कुरसाकांटा: शुक्रवार को पीएचसी कुर्साकांटा में 21 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया
शुक्रवार को पीएचसी कुर्साकांटा में 21 महिलाओं का सफल बंध्याकरण आपरेशन किया गया। स्वयंसेवी संस्था के चिकित्सकों द्वारा सभी महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि 21 महिलाओं ने बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था।जांच के बाद सभी 21 महिलाओं का सफल ऑपरेशन चिकित्सकों के द्वारा किया गया।