जबलपुर: सावधान! 'चरम सुख' के नाम पर अश्लीलता, साइबर पुलिस ने धन्वंतरि नगर से MBA पास युवक को किया गिरफ्तार
जबलपुर की साइबर सेल ने एक ऐसे शातिर अपराधी को दबोचा है जो 'चरम सुख सेलर' के नाम से सोशल मीडिया पर अश्लीलता का काला कारोबार चला रहा था। धनवंतरी नगर का निवासी यह आरोपी कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि MBA तक शिक्षित युवक है, जिसने अपनी पढ़ाई का इस्तेमाल गलत रास्ते पर किया। वह एडल्ट साइट्स से महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो डाउनलोड करता था और फिर उन्हें ₹99 से ल