कैराना: मन्नामाजरा निवासी ग्रामीण की बाइक चोरी के मामले में कैराना कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा निवासी अबसार अली ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 29 अप्रैल की प्रात: करीब साढ़े पांच बजे वह नगर के मुख्य मार्ग पर तहसील के निकट अपनी बांस बल्लियों के गोदाम पर गया था। वह बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया।