लूनकरनसर: लूणकरणसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, नगरपालिका ने दिखाई सख्ती
लूणकरणसर कस्बे में शनिवार कोनगरपालिका ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। यह अभियान नगरपालिका के ईओ भवानी सिंह के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें टीम के साथ जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा। नगरपालिका की टीम ने मुख्य बाजार और कालू रोड क्षेत्र में पहुंचकर दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया ओर चालान काटे।