महागामा: श्रीमतपुर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, महागामा अस्पताल में इलाज जारी
प्रखंड के श्रीमतपुर चौक के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल महागामा पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉक्टर खालिद अंजुम ने तीनों घायलों का उपचार किया। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद तीनों का उपचार किया गया।