गोविंदगढ़: बेरेबास गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बच्चों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा, मोटर बंद करने गई पत्नी को लगा करंट
रामगढ़ क्षेत्र के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत बेरेबास गांव में शुक्रवार को खेत पर काम करते समय विद्युत करंट लगने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के दौरान दोनों के छोटे बच्चे भी खेत पर मौजूद थे, जिन्होंने अपने माता-पिता को करंट की चपेट में आते देखा और शोर मचाया।