भाजपा नेता विनोद कुमार का पार्थिव शरीर बैरागीवाला गांव पहुंचा, शनिवार देर शाम हुए जानलेवा हमले में मारे गए भाजपा नेता विनोद कुमार का पार्थिव शरीर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके पैतृक गांव बैरागीवाला पहुंच गया है।
▪️ मुस्लिम युवकों द्वारा किए गए हमले में हुई थी विनोद कुमार की हत्या।
▪️ पार्थिव शरीर के पहुंचते ही गांव में शोक और तनाव का माहौल।
▪️ प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात।
▪️ कुछ ही देर में आसन नदी तट पर पूरे राजकीय और सुरक्षा प्रबंधों के बीच अंतिम संस्कार किया जाएगा।
▪️ वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद, हालात पर लगातार नजर।
फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।