बागपत: सार्वजनिक नाले पर कब्जा, अधूरी कार्रवाई से ग्रामीण परेशान
बागपत के चमरावल गांव निवासी ने सोमवार करीब सुबह 10:30 बजे डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक नाले पर अवैध कब्जे और अधूरी कार्रवाई का मामला उठाया है। उन्होंने बताया कि खसरा संख्या 1009, 1064 और 1066 में स्थित नाले के कुछ हिस्से पर अब भी कब्जा बना हुआ है। शिकायत के अनुसार प्रशासन ने आंशिक कार्रवाई तो की, लेकिन करीब 50 मीटर क्षेत्र अभी भी प्रभावित है