गोहद: राय की पाली निवासी युवक की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर लगाए गए जाम के बाद हुआ हत्या का मामला दर्ज
Gohad, Bhind | Jun 25, 2026 राय की पाली निवासी सचिन तोमर की ओला स्कूटी में बोलेरो नंबर एमपी 04 सीए 6286 ने मंगलवार को टक्कर मार दी। जिससे गंभीर हालत में सचिन को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।घटना से गुस्साए परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बुधवार गुरुवार की रात लगभग 4 बजे पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया।