विष्णुगढ़: NH-522 बेनी पुल के पास नशे में धुत बाइक सवार ने बाइक को टक्कर मारी, घायल
बेनी पुल के पास नशे में धुत बाइक सवार युवक ने बाइक में मारी टक्कर, घायल। एनएच-522 हजारीबाग-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बेनी पुल के समीप शुक्रवार शाम सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने दूसरी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में अनियंत्रित बाइक सवार युवक (25 वर्ष) घायल हुआ है।