भोगांव: एलाऊ थाने पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने शिकायतें सुनीं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना एलाऊ में एसडीएम भोगांव नीरज द्विवेदी एवं तहसीलदार ने पहुंचकर पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुछ मामलों में तत्काल टीम भेजकर मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण कराया गया।