हाथरस: कस्बा मेंडू में अपने घर की छत पर बैठी महिला की सांप के काटने के बाद बिगड़ी तबियत, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में अपने घर की छत पर बैठी एक महिला को अचानक सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांप के काटने के बाद बिगड़ी हालत में परिजनों द्वारा भर्ती कराई गई महिला का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।