हाथरस: गांव गंगचोली में खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव गंगचोली में खेत पर काम कर रहे युवक के पैर में सांप ने काटकर घायल कर दिया! जिससे कि युवक को बेहोशी आने लगी! इस घटना को सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तत्काल युवक को हाथरस के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लाया गया! इसी क्रम में युवक का डाक्टरों द्वारा उपचार जारी है!