हाथरस: बारिश पड़ते ही शहर के तालाब चौराहा स्थिति नाले हुए ओवरफ्लो दुकानों के भीतर घुसा नाले का गंदा पानी, खुली नगर पालिका की पोल
हाथरस में बुधवार 24 जुलाई को हुई बारिश मे शहर के तालाब चौराहा स्थिति नाले ओवरफ्लो दिखाई देने लगे। बारिश में तालाब चौराहा स्थिति दुकानों के भीतर नाले का गंदा पानी भर गया। नाले का कंधा पानी सड़कों पर आ गया और बाढ़ जैसे हालात दिखाई देने लगे। बुधवार को हुई बारिश ने नगर पालिका परिषद हाथरस की पोल खोल दी। दुकानों के भीतर गंदा पानी भरने से दुकानदारों को परेशानी हुई।