हाथरस: हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नया नगला में दबंग पड़ोसियों ने अपनी दबंगई मे व्यक्ति को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नया नगला में दबंग पड़ोसियों ने अपनी दबंगई के चलते व्यक्ति को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों द्वारा काफी बीच बचाव भी कराया गया! लेकिन इस मारपीट में जब तक भूरा सिंह नाम का व्यक्ति घायल हो गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है!