सहारनपुर: सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार, देहात कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के नाम को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम 4 बजे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।