बारुन: गेमन पुल के समीप बारुण पुलिस ने काफी मात्रा में शराब बरामद की, कार्रवाई हुई
बारुण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गेमन पुल के समीप से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना पर करवाई की गयी थी।