देहरादून: एबीवीपी नेता जितेंद्र बिष्ट की एक्सीडेंट में मौत के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद दर्ज किया मुकदमा
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने "एबीवीपी नेता और डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की सड़क हादसे में मौत मामले में चार दिन बाद केस दर्ज करा दिया गया है। जितेंद्र के दोस्त की तरफ से पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी कार चालक मैकेनिक को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी।