गिरिडीह: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में हास्य योग शिविर का आयोजन
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह 8 बजे गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में हास्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हास्य योग गुरु व रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार ने लोगों को हास्य योग व लाफिंग थेरेपी के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई। श्री कुमार ने हास्य व योग के मिश्रण के साथ कई कला सिखाई व महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की।