राजगढ़: भाजपा नेता सुमित्रा पूनियां की मांग पर बूंगी-राजगढ पेयजल परियोजना का संचालन सादुलपुर खंड को हस्तांतरित किया गया
Rajgarh, Churu | May 28, 2026 बूंगी-राजगढ़ वृहद पेयजल परियोजना पैकेज प्रथम एवं द्वितीय के संचालन एवं संधारण से जुड़े समस्त कार्य अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खंड सादुलपुर को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। भाजपा नेता एवं सादुलपुर से प्रत्याशी रही सुमित्रा पूनिया ने बताया कि यह कार्रवाई उनकी मांग पर राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालांल चौधरी की निर्देश के बाद हुई