नरपतगंज: अचरा में दहेज के मामले में 23 वर्षीय महिला का गला दबाकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ में दहेज को लेकर 23वर्षीय महिला का गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है ।हत्या मामले के बाद फुलकाहा पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही सूचना पर पहुंचे एफएसएल टीम ने भी जांच की।