दुधि: विंढमगंज पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विंढमगंज पुलिस ने वारंटी दिलीप कुमार पुत्र लक्खू, निवासी ग्राम देवड़ी, तथा मंगरु पुत्र रामवृक्ष, निवासी ग्राम फुलवार, को गिरफ्तार किया।