झांसी: मारपीट के आरोप में बड़ागांव थाने की पुलिस ने तीन लोगों को किया नामजद
Jhansi, Jhansi | Jan 6, 2025 मारपीट के आरोप में बड़ागांव थाने की पुलिस ने तीन को किया नामजद आपको बतादे झांसी के बड़ागांव निवासी सुनील कुशवाहा ने मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोस के लोगों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय आया था। शाम को लौटते समय पड़ोस में रहने वाले युवकों ने उसे घेर लिया। गालीगलौज करते हुए उसे धमकाने लगे।