झांसी: सनशाइन क्लब झांसी के नए सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, विनोद अग्रवाल बने अध्यक्ष
Jhansi, Jhansi | Jan 5, 2025 सनशाइन क्लब झांसी की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं संस्थापक अशोक अग्रवाल के सानिध्य में संस्थापक वरिष्ठ सदस्य संजय लिखधारी के कार्यालय जेल चौराहे पर रविवार को आहूत की गयी। इस दौरान नवीन सत्र हेतु सर्व सम्मति से विनोद अग्रवाल को अध्यक्ष, वीरेन्द्र डालमिया को उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष व अजय राय को सचिव चुना गया है