राशमि: बख्तावरपुरा में ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत,सूअर सामने आने से बिगड़ा संतुलन, टायर के नीचे दबा चालक
थाना क्षेत्र के बख्तावरपुरा में शनिवार तड़के एक ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के आगे अचानक जंगली सूअर आने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे चालक नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिए के नीचे दब गया। मृतक की पहचान कीरखेड़ा निवासी 22 वर्षीय देवकिशन पुत्र महावीर कीर के रूप में हुई है। देवकिशन खेत