बैराड़: बैराड़: खेत विवाद के बाद किसान की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
जिले के बैराड थाना क्षेत्र में खेत विवाद के बाद एक किसान की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है ग्राम टोडा निवासी 45 वर्षीय सीताराम रावत का शव बुधवार को टोरियापुरा गांव के एक कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतक के भाई वीरसिंह रावत ने बताया कि सीताराम बटाई पर खेती करता था।