मैहर: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट मैहर के मजदूरों ने हक के लिए कलेक्ट्रेट भवन में ज्ञापन सौंपा
मैहर प्लांट में श्रमिक विवाद फिर गहराता नजर आ रहा है,लोडिंग विभाग के करीब 85 श्रमिकों ने भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रबंधन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। श्रमिकों का कहना है कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद केवल आश्वासन मिला समाधान अब तक नहीं हुआ हैं।