मरवाही: जीपीएम जिले के कई स्कूलों में छात्राओं को समय पर एचपीवी टीका लगवाने के लिए किया गया जागरूक
जिले में एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के. के. सोनी एवं टीम द्वारा धनौली, मिश्री देवी, गौरेला एवं कोरजा के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है।