सोनो: चुरहेत पुल के समीप बाइक को बचाने के दौरान चुरहेत पुल पर पलटा ऑटो, दो वर्षीय बच्चा समेत पांच लोग घायल
Sono, Jamui | Jun 30, 2026 बरनार नदी पर बने चुरहेत पुल के समीप मंगलवार को दो बजे एक तेज रफ्तार आटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में आटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में दो वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और आटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके