सगड़ी: महुला गढ़वल बांध के उत्तरी क्षेत्र में बाढ़ से पूर्व प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल, लोगों को बचाव तथा उपाय की जानकारी दी गई
Sagri, Azamgarh | Jun 11, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में गुरुवार को घाघरा नदी में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास महुला गढ़वल बांध के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर किया गया। इसका उद्देश्य बाढ़ की तैयारियों को परखना और लोगों को जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान आवश्यक निर्देश दिए गए ।