बहराइच: जनपद मे बरामद 62अभियोगो से संबंधित 9करोड़ 32 लाख रुपए की स्मैक गांजा चरस आदि का किया गया विनिष्टिकरण - अपर पुलिस अधीक्षक
सोमवार शाम को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 62 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थ जिनकी कीमत करीब 9 करोड़ 32 लख रुपए है का विनष्टीकरण जनपद बलरामपुर स्थित चीनी मिल के इंसीनेटर के जरिए कराया गया है। उन्होंने बताया की 191.46 किलोग्राम के लगभग के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया है।