धौरहरा: शिवपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, 17 दिन के बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शिवपुर गांव के रहने वाले राकेश ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के दबंग कपिल, छैलू और कुसमा शुक्रवार को उनके घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी वही राकेश की पत्नी सीढ़ियों पर बैठकर अपने 17 दिन के मासूम पुत्र को दूध पिला रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला को धक्का दे दिया जिससे उसका बच्चा नीचे गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।