शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मुंगावली के जयस्तंभ चौराहे पर बिहार में NDA गठबंधन की ऐतिहासिक जीत का जबरदस्त जश्न मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियाँ साझा कीं। मौके पर मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव भी मौजूद रहे… जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।