बलरामपुर: सदर विकासखंड सभागार में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सदर विकासखंड सभागार में दोपहर 12:00 बजे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहां बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई। इस अवसर पर बच्चों गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण संबंधित जानकारी उपस्थित वक्ताओं द्वारा दिया गया कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मौजूद रहे।