शामली: शामली के रामशाला मोहल्ले में धागा व्यापारी और उसके बेटे पर धारदार हथियारों से हमले का आरोप
Shamli, Shamli | Jul 5, 2026 शामली के मोहल्ला रामशाला में धागा व्यापारी बालेश कुमार और उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला करने की घटना प्रकाश में आई है। पीड़ितों के मुताबिक मोहल्ले में कुछ लोग पड़ोसी रोहित गोयल की पिटाई कर रहे थे, और जब धागा व्यापारी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने धागा व्यापारी और उसके बेटे को भी घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।