रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन, रामनगर व मैहर सहित जिले में पशु कल्याण व गौशाला विकास पर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक
कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पशु कल्याण समिति, जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति तथा पशु क्रूरता निवारण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पशु कल्याण समिति की आय-व्यय संबंधी जानकारी की विस्तार से समीक्षा की गई। जिले में संचालित 36 गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश का अनुमोदनकिया