दरभंगा: बहादुरपुर अंचल कार्यालय में महिला ने अमीन पर चप्पल चलाई, रिश्वत लेने का आरोप लगाया
दरभंगा जिले के बहादुरपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक महिला ने अंचल अमीन सुरेंद्र दास पर चप्पल चला दी। घटना दिन के करीब 12 बजे की बताई जा रही है। कार्यालय परिसर में मौजूद लोग देखते रह गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला अनीता देवी का आरोप है कि वर्ष 2019 में जमीन नापी विवाद के निपटारे के नाम पर..