पूरनपुर: सीएम दौरे से पहले विपक्षी नेताओं को नजरबंद किया गया, सपा ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया
पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कई विपक्षी नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया। सोमवार सुबह 9 बजे जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव सहित पूरनपुर क्षेत्र के सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।