लखीमपुर खीरी में दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। बंडा निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने महिला थाना में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।