प्रतापगढ़ के कंधई में पुलिस द्वारा व्यापारी की पिटाई के विरोध में बुधवार शाम 6 बजे तक हनुमानगंज सहित पांच बाजार पूरी तरह बंद रहे। व्यापारिक संगठनों ने प्रदर्शन कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने भी चिलबिला में घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग दोहराई है।